विशाखापत्तनम: मछली पकड़ने के बंदरगाह में लगी भीषण आग, 40 नाव जली, 30 करोड़ का नुकसान

By: Shilpa Mon, 20 Nov 2023 10:34:32

विशाखापत्तनम: मछली पकड़ने के बंदरगाह में लगी भीषण आग, 40 नाव जली, 30 करोड़ का नुकसान

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के मछली पकड़ने के बंदरगाह में भीषण आग लग गई। एक नाव से शुरू हुई आग आखिरकार 40 नावों तक फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विशाखापट्टनम के मछली बंदरगाह पर आग आधी रात तक लगभग 40 फाइबर-मशीनीकृत नावों में फैल गई। पुलिस और दमकल दल ने तुरंत कार्रवाई की, आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। डीसीपी आनंद रेड्डी ने कहा कि इस बारे में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

बंदरगाह में आग लगने से करीब 25-30 करोड़ रुपए के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। नावों में लगी आग को देखकर मालिकों के आंसू नहीं रूक रहे हैं। हालांकि इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आग की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

मछुआरों का आरोप- ये किसी ने जानबूझकर लगाई आग


पुलिस ने कहा कि लगभग 40 फाइबर-मशीनीकृत नावें पूरी तरह से जल गईं, जबकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों को सूचित किया। स्थानीय मछुआरों का आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों ने जानबूझकर नावों में आग लगाई है।

कुछ नौकाओं में हुआ विस्फोट

बंदरगाह पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने आग लगने के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। डीसीपी आनंद रेड्डी ने कहा कि आग रात करीब 11:30 बजे लगी। कुछ नौकाओं में विस्फोट भी हुआ, माना जा रहा है कि ईंधन टैंकों तक आग पहुंचने के कारण हुआ। इस हादसे के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

30 करोड़ रुपए की नुकसान की आशंका

विशाखापट्टनम के मछुआरों ने कहा कि आग के कारण मछली पकड़ने वाली लगभग 40 नौकाएं जल गईं। हर नाव की कीमत करीब 40 लाख रुपए थी। आग इतनी तेजी से इसलिए फैली, क्योंकि जिस नाव पर आग लगी, उसके आस-पास नावों ने लंगर डाला हुआ था। बंदरगाह में आग लगने से 25-30 करोड़ रुपए की नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के निजामपट्टनम बंदरगाह पर एक मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नाव में आग लगने से दो लोग घायल हो गए थे।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com